CG 24x7CG 24x7CG 24x7
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    सड़क पर मवेशी छोड़ना पड़ा महंगा, टैग स्कैन कर मालिकों पर FIR
    सड़क पर मवेशी छोड़ना पड़ा महंगा, टैग स्कैन कर मालिकों पर FIR
    August 4, 2025
    गिरफ्तारी के बाद से लगातार बढ़ रही चैतन्य बघेल की रिमांड अवधि
    गिरफ्तारी के बाद से लगातार बढ़ रही चैतन्य बघेल की रिमांड अवधि
    August 18, 2025
    छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: राजधानी में बादलों का डेरा, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
    छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: राजधानी में बादलों का डेरा, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
    August 11, 2025
    Latest News
    स्कूलों के समय में बदलाव, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को मिली सौगात
    September 6, 2025
    छत्तीसगढ़ में धरना-प्रदर्शन पर नई सख्ती: 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति
    September 6, 2025
    सीएम विष्णुदेव साय का अपमान: आदिवासी समाज का विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी की मांग
    September 4, 2025
    मुख्यमंत्री करमा तिहार 2025 कार्यक्रम में हुए शामिल, करमा दलों को सम्मानित कर किया प्रोत्साहित
    September 6, 2025
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: धान खरीदी के लिए किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य, 31 अक्टूबर अंतिम तिथि
Share
Font ResizerAa
CG 24x7CG 24x7
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 cg24x7.com. All rights reserved. Design by SBS India

CG 24x7 > Blog > कबीरधाम (कवर्धा) > धान खरीदी के लिए किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य, 31 अक्टूबर अंतिम तिथि
कबीरधाम (कवर्धा)

धान खरीदी के लिए किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य, 31 अक्टूबर अंतिम तिथि

Rakesh Kumar Tiwari
Rakesh Kumar Tiwari
cg24x7.com
ByRakesh Kumar Tiwari
Editor – CG24x7 सटीक खबरें, निष्पक्ष विचार और छत्तीसगढ़ के हर कोने की आवाज़ — यही हमारी पत्रकारिता की पहचान है।
Follow:
Published: October 28, 2025
Share
SHARE

 

कवर्धा,  राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 हेतु समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए एग्रीस्टेक पोर्टल में किसान पंजीयन को अनिवार्य किया गया है। इसके तहत जिले के सभी किसानों को 31 अक्टूबर 2025 तक पोर्टल में पंजीयन कराना आवश्यक है। पंजीकृत किसानों को 11 अंकों की फार्मर आईडी प्राप्त होगी, जिसके माध्यम से वे पारदर्शी रूप से धान विक्रय, फसल बीमा तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आगामी किस्त सहित अन्य विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। किसानों से अपील की गई है कि वे समय-सीमा के भीतर एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन अवश्य कराएं। पंजीयन की सुविधा स्वयं ऑनलाइन, अथवा अपने क्षेत्र की सेवा सहकारी समिति, लोक सेवा केंद्र अथवा राजस्व विभाग के पटवारी के माध्यम से उपलब्ध है। फार्मर आईडी हेतु किसान को अपनी बी-1 भूमि अभिलेख पुस्तिका, आधार कार्ड एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ रखना अनिवार्य है।
पंजीकरण के पश्चात प्रत्येक किसान को 11 अंकों की यूनिक डिजिटल आईडी प्रदान की जाएगी, जो उनकी डिजिटल पहचान होगी। एग्रीस्टेक पोर्टल भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल है, जिसका उद्देश्य किसानों की पहचान, भूमि रिकॉर्ड, फसल जानकारी, वित्तीय विवरण एवं बीमा इतिहास को एकीकृत कर भारतीय कृषि को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है। राज्य शासन द्वारा यह व्यवस्था किसानों को शासन की सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं एकीकृत प्रणाली से उपलब्ध कराने के लिए की गई है। सभी प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों को निर्देशित किया गया है कि वे किसानों का नवीन पंजीयन एवं फसल रकबा संशोधन कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करें। पंजीयन की प्रक्रिया प्रतिवर्ष 1 जुलाई से 31 अक्टूबर तक संचालित होती है। इस वर्ष एग्रीस्टेक पंजीयन प्रक्रिया को और मजबूत करने के लिए कृषि विभाग, खाद्य विभाग और राजस्व विभाग के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है। खाद्य विभाग द्वारा धान खरीदी पोर्टल पर किसानों का डाटा एग्रीस्टेक रजिस्ट्री से एपीआई इंटीग्रेशन के माध्यम से लिया जाएगा, जो पूरी तरह ई-केवाईसी आधारित रहेगा।
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि किसानों के पंजीयन एवं आधार सीडिंग के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें, ताकि जिले के सभी पात्र किसान समर्थन मूल्य पर धान विक्रय का लाभ प्राप्त कर सकें। उप संचालक कृषि श्री अमित कुमार मोहन्ति ने बताया कि एग्रीस्टेक पोर्टल किसानों के लिए एक डिजिटल पहचान और डेटा प्रबंधन प्रणाली है। इसका उद्देश्य किसानों को योजनाओं एवं वित्तीय सेवाओं तक आसान पहुँच प्रदान करना, कृषि आपदाओं के लिए स्थानीय चेतावनी प्रणाली विकसित करना तथा कृषि क्षेत्र में निजी भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

शिविर में 62 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी जांच के साथ 135 ओपीडी जांच
3000 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी, कोर्ट से भेजा गया जेल
कवर्धा में BJP की भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत शेष किसानों की फार्मर रजिस्ट्री शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश
जन्मदिवस विशेष : जनसेवा की राह पर निस्वार्थ समर्पण और अथक संघर्ष से गढ़ी एक सशक्त पहचान – पंडरिया विधायक भावना बोहरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
cg24x7.com
ByRakesh Kumar Tiwari
Follow:
Editor – CG24x7 सटीक खबरें, निष्पक्ष विचार और छत्तीसगढ़ के हर कोने की आवाज़ — यही हमारी पत्रकारिता की पहचान है।
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सख्त – बिजली व्यवस्था में समझौता नहीं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
कबीरधाम (कवर्धा)राजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमसमाचार

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सख्त – बिजली व्यवस्था में समझौता नहीं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Rakesh Kumar Tiwari
Rakesh Kumar Tiwari
August 20, 2025
निगम मंडल आयोग में बचे पदों पर नियुक्ति: 31 अगस्त को रायपुर आएंगे शिव प्रकाश और नितिन नवीन, संगठन की बैठक में होगा मंथन, जल्द जारी हो सकती है सूची!
शंखनाद से गुंजायमान हुआ भोरमदेव मंदिर परिसर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अद्भुत आयोजन
जमीन के झगड़े ने ली जान, बेटे ने पिता व फूफी को उतारा मौत के घाट, आरोपी पुत्र गिरफ्तार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रायपुर की भव्य कांवड़ यात्रा में हुए शामिल, रूद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
32°C
Chhattisgarh
broken clouds
32° _ 32°
12%
1 km/h
Fri
43 °C
Sat
44 °C
Sun
45 °C
Mon
46 °C
Tue
37 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • कबीरधाम
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

CG 24x7 एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 cg24x7.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?