CG 24x7CG 24x7CG 24x7
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    सड़क पर मवेशी छोड़ना पड़ा महंगा, टैग स्कैन कर मालिकों पर FIR
    सड़क पर मवेशी छोड़ना पड़ा महंगा, टैग स्कैन कर मालिकों पर FIR
    August 4, 2025
    गिरफ्तारी के बाद से लगातार बढ़ रही चैतन्य बघेल की रिमांड अवधि
    गिरफ्तारी के बाद से लगातार बढ़ रही चैतन्य बघेल की रिमांड अवधि
    August 18, 2025
    छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: राजधानी में बादलों का डेरा, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
    छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: राजधानी में बादलों का डेरा, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
    August 11, 2025
    Latest News
    स्कूलों के समय में बदलाव, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को मिली सौगात
    September 6, 2025
    छत्तीसगढ़ में धरना-प्रदर्शन पर नई सख्ती: 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति
    September 6, 2025
    सीएम विष्णुदेव साय का अपमान: आदिवासी समाज का विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी की मांग
    September 4, 2025
    मुख्यमंत्री करमा तिहार 2025 कार्यक्रम में हुए शामिल, करमा दलों को सम्मानित कर किया प्रोत्साहित
    September 6, 2025
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: जापान-कोरिया दौरे से लौटे CM विष्णु देव साय का रायपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, विदेशी निवेश पर बोले बड़ा बयान | देखें पूरा वीडियो उन्होंने क्या कहा
Share
Font ResizerAa
CG 24x7CG 24x7
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 cg24x7.com. All rights reserved. Design by SBS India

CG 24x7 > Blog > छत्तीसगढ़ > जापान-कोरिया दौरे से लौटे CM विष्णु देव साय का रायपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, विदेशी निवेश पर बोले बड़ा बयान | देखें पूरा वीडियो उन्होंने क्या कहा
जापान-कोरिया दौरे से लौटे CM विष्णु देव साय का रायपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, विदेशी निवेश पर बोले बड़ा बयान | देखें पूरा वीडियो उन्होंने क्या कहा
छत्तीसगढ़राजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमसमाचार

जापान-कोरिया दौरे से लौटे CM विष्णु देव साय का रायपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, विदेशी निवेश पर बोले बड़ा बयान | देखें पूरा वीडियो उन्होंने क्या कहा

Rakesh Kumar Tiwari
Rakesh Kumar Tiwari
cg24x7.com
ByRakesh Kumar Tiwari
Editor – CG24x7 सटीक खबरें, निष्पक्ष विचार और छत्तीसगढ़ के हर कोने की आवाज़ — यही हमारी पत्रकारिता की पहचान है।
Follow:
Published: August 30, 2025
Share
SHARE

रायपुर। जापान और दक्षिण कोरिया की आठ दिवसीय विदेश यात्रा पूरी कर शनिवार को CM विष्णु देव साय रायपुर लौटे। राजधानी के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका अभूतपूर्व स्वागत हुआ। पारंपरिक कर्मा और पंथी नृत्यों की छटा में पूरा एयरपोर्ट परिसर एक उत्सव स्थल में बदल गया। स्वागत के दौरान पुष्प वर्षा, गजमालाओं और जयघोष से वातावरण गूंजता रहा।

Contents
  • “विदेशी निवेश और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे”
  • जापान यात्रा: ओसाका एक्सपो में छत्तीसगढ़ का आकर्षण
  • दक्षिण कोरिया में ऐतिहासिक पहल
  • प्रधानमंत्री की आर्थिक पहल से छत्तीसगढ़ को लाभ
  • “छत्तीसगढ़ अब वैश्विक औद्योगिक मानचित्र पर”

मुख्यमंत्री के आगमन पर छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, अन्य जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। भीड़ की उत्सुकता का आलम यह रहा कि एयरपोर्ट के निकास द्वार से मीडिया गैलेरी तक की मात्र सौ मीटर दूरी तय करने में मुख्यमंत्री को पंद्रह मिनट से अधिक का समय लगा।

“विदेशी निवेश और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे”

मुख्यमंत्री साय ने एयरपोर्ट पर मीडिया और जनता को संबोधित करते हुए अपनी यात्रा को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि जापान और दक्षिण कोरिया की इस यात्रा से छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश और विकास के व्यापक अवसर सृजित होंगे।

CM साय ने कहा, “यह यात्रा केवल कूटनीतिक नहीं थी, बल्कि प्रदेश के औद्योगिक भविष्य को दिशा देने वाली साबित होगी। एआई, सेमीकंडक्टर, रक्षा, टेक्सटाइल और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश के रास्ते खुले हैं। इससे हमारे युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर बनेंगे।”

जापान यात्रा: ओसाका एक्सपो में छत्तीसगढ़ का आकर्षण

जापान प्रवास के दौरान ओसाका में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ का पवेलियन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्यमंत्री ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतिदिन तीस हजार से अधिक लोगों ने पवेलियन का भ्रमण किया और राज्य की औद्योगिक, सांस्कृतिक और निवेश संभावनाओं की जानकारी ली।

CM साय ने यह भी उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ एकमात्र ऐसा राज्य था जिसने अपनी प्रस्तुति पूरी तरह जापानी भाषा में दी। उनके अनुसार, “यह प्रयास निवेशकों से संवाद को सहज और प्रभावी बनाने में पूरी तरह सफल रहा।”

दक्षिण कोरिया में ऐतिहासिक पहल

मुख्यमंत्री ने बताया कि पहली बार छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल दक्षिण कोरिया पहुंचा। वहां आईसीसीके के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। इसके तहत यह संस्था छत्तीसगढ़ की “नॉलेज पार्टनर” बनेगी और औद्योगिक इकाइयों के लिए कुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराने में मदद करेगी। साय ने कहा, “दक्षिण कोरिया में भी हमने अपनी प्रस्तुति कोरियन भाषा में दी। इस पहल ने हमें निवेशकों से सीधा जोड़ने में मदद की।”

प्रधानमंत्री की आर्थिक पहल से छत्तीसगढ़ को लाभ

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया जापान यात्रा के दौरान भारत और जापान के बीच छह लाख करोड़ रुपए के निवेश का समझौता हुआ है। दस वर्षों के लिए तैयार किए गए इस आर्थिक रोडमैप का बड़ा हिस्सा छत्तीसगढ़ को भी प्राप्त होगा। इससे प्रदेश में आईटी, एआई, सेमीकंडक्टर और रक्षा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश होने की संभावना है।

“छत्तीसगढ़ अब वैश्विक औद्योगिक मानचित्र पर”

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ अब केवल राष्ट्रीय स्तर के निवेश केंद्रों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वैश्विक औद्योगिक मानचित्र पर अपनी पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा, “हम पूरी दुनिया में जाएंगे, छत्तीसगढ़ के उत्पादों के लिए जगह बनाएंगे और निवेश लेकर आएंगे। यही हमारे प्रदेश के विकास की नई दिशा होगी।”

https://shatabditimes.page/wp-content/uploads/2025/08/WhatsApp-Video-2025-08-30-at-5.21.20-PM.mp4

धुरी समाज भवन का लोकार्पण और रामधुनी कार्यक्रमों में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
कवर्धा में आजादी का पर्व: सांसद संतोष पाण्डेय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों का घर-घर सर्वे, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
नशे में धुत युवकों ने भगवान श्रीराम व हनुमान की मूर्तियों का किया अपमान, हिंदू संगठनों में आक्रोश
बोड़ला में कोटवार की डंडे से पीटकर हत्या, शराब पीने के बाद हुआ विवाद – पुलिस जांच में जुटी
TAGGED:BJP Chhattisgarh NewsChhattisgarh Jobs 2025chhattisgarh newsCM Vishnu Deo SaiForeign Investment ChhattisgarhIndustrial Development CGJapan Korea Tour CMKarma Dance RaipurPanthi Dance ChhattisgarhRaipur Airport WelcomeRaipur Latest NewsVishnu Deo Sai Statementछत्तीसगढ़ इंडस्ट्रियल डेवलपमेंटछत्तीसगढ़ समाचारजापान कोरिया दौराभाजपा छत्तीसगढ़मुख्यमंत्री विष्णु देव सायरायपुर एयरपोर्ट स्वागतरोजगार छत्तीसगढ़ 2025विदेशी निवेश छत्तीसगढ़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
cg24x7.com
ByRakesh Kumar Tiwari
Follow:
Editor – CG24x7 सटीक खबरें, निष्पक्ष विचार और छत्तीसगढ़ के हर कोने की आवाज़ — यही हमारी पत्रकारिता की पहचान है।

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
धर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को एनआईए कोर्ट से जमानत
छत्तीसगढ़समाचार

धर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को एनआईए कोर्ट से जमानत

Rakesh Kumar Tiwari
Rakesh Kumar Tiwari
August 2, 2025
डिप्टी कलेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप, महिला आरक्षक ने दर्ज कराई FIR
संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
कोहड़िया करंट हादसा: पिता–पुत्र की मौत मामले में खेत मालिक गिरफ्तार
केंद्र से बड़ी सौगात : सांसद संतोष पांडेय की पहल पर चिल्फी–कवर्धा बॉर्डर से जबलपुर तक 4 लेन सड़क को मिली मंजूरी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
33°C
Chhattisgarh
clear sky
33° _ 33°
14%
3 km/h
Wed
43 °C
Thu
44 °C
Fri
44 °C
Sat
45 °C
Sun
29 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • कबीरधाम
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

CG 24x7 एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 cg24x7.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?